{"_id":"69e5e609f8596e7c3108dee0","slug":"haldwan-ranibagh-roadways-bus-accident-5-year-old-girl-death-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Road Accident: मासूम को 20 मीटर घसीट ले गई रोडवेज बस, मौत से गुस्साए लोगों ने किया पथराव; लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Road Accident: मासूम को 20 मीटर घसीट ले गई रोडवेज बस, मौत से गुस्साए लोगों ने किया पथराव; लंबा जाम
माई सिटी रिपोर्टर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार
भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की टक्कर से पांच साल की मासूम कनक की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा कर बस में तोड़फोड़ की।
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास दर्दनाक हादसे में पांच साल की मासूम कनक की रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) बच्ची को सामने से टक्कर मारने के बाद अपने साथ घसीटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची को करीब 20 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कनक के साथ दो अन्य बच्चे भी थे, जो किसी तरह बच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटी रही।
