फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani: Tigers reaching the hills too as their numbers rise.

Haldwani: संख्या बढ़ने से पहाड़ों पर भी पहुंच रहे बाघ, इस कारण बढ़ रही हैं मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं

Fri, 07 Aug 2026 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा शंकर पांडेय, हल्द्वानी
शंकर पांडेय, हल्द्वानी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2026 06:45 AM IST
सार

विशेषज्ञों के अनुसार, रिजर्व की सीमित धारण क्षमता और भोजन-क्षेत्र पर बढ़ते दबाव के चलते बाघ मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Haldwani: Tigers reaching the hills too as their numbers rise.
tiger - फोटो : instagram

विस्तार

कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की लगातार बढ़ती संख्या अब नए क्षेत्रों तक उनके पहुंचने का कारण बन रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, रिजर्व की सीमित धारण क्षमता और भोजन-क्षेत्र पर बढ़ते दबाव के चलते बाघ मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं। सेवानिवृत्त डीएफओ बलवंत सिंह शाही के अनुसार, वर्ष 1973 में कार्बेट में बाघों की संख्या करीब 40 थी, जो बढ़कर 2022 में 266 हो गई। हर गणना में संख्या बढ़ने से अनुमान है कि अगली गणना में भी यह आंकड़ा बढ़ सकता है। 
विज्ञापन


वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि नर बाघ अपना क्षेत्र सुरक्षित रखने के लिए कई किलोमीटर तक विचरण करते हैं। पर्याप्त शिकार न मिलने पर वे नए इलाकों की ओर बढ़ जाते हैं। यही कारण है कि अब अल्मोड़ा के बिनसर, जागेश्वर और बागेश्वर के सुंदरढूंगा क्षेत्र तक बाघों की मौजूदगी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed