सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If the municipality's efforts bear fruit, the city's street light system will improve.

Nainital News: पालिका की कवायद रंग लाई तो शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधरेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
If the municipality's efforts bear fruit, the city's street light system will improve.
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका की पहल पर शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। पालिका ने बोर्ड की संस्तुति के बाद एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) से पत्राचार शुरू कर दिया है।
Trending Videos

लंबे समय से शहर की स्ट्रीट लाइट को लेकर क्षेत्रवासियों और सभासदों की शिकायतें मिल रही थीं। पिछली बोर्ड बैठक में भी यह समस्या प्रमुखता से उठाई गई थी। अधिशासी अधिकारी ने बैठक में ईईएसएल के कार्यों और न्यूनतम दरों पर लाइट उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। सभासदों ने नगर हित में इस सकारात्मक पहल पर सहमति जताई थी। अधिकारियों के अनुसार, ईईएसएल न्यूनतम दरों पर एलईडी लाइट उपलब्ध कराती है। यह संस्था पीपीपी मोड पर भी कार्य करती है और अनुबंध के साथ लंबे समय तक रखरखाव भी प्रदान करती है। पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल से रायशुमारी के बाद पत्राचार की प्रक्रिया शुरू की गई है। ईईएसएल के प्रतिनिधि जल्द ही शहर का सर्वे करेंगे। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि टीम के सर्वे और रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed