सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Indane employees caught black-marketing gas cylinders in Haldwani

Haldwani: गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के आदेश पर तीन कर्मचारियों पर FIR दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 31 Mar 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के डहरिया में इंडेन गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आयुक्त दीपक रावत ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

Indane employees caught black-marketing gas cylinders in Haldwani
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के डहरिया में इंडेन गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सोमवार को इंडेन के आउटसोर्स कर्मचारियों ने खाली सिलिंडर लिए बिना दस भरे सिलिंडर एक फोटो स्टूडियो के पास छोड़ दिए। आयुक्त दीपक रावत ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तीन कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण गैस संकट की आशंका है और जिला प्रशासन व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित कर रहा है। सूचना मिलने पर आयुक्त रावत ने ठेकेदार और संबंधित कर्मियों को तलब किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे दस भरे सिलिंडर एक साथ रखने और खाली सिलिंडर न लेने के संबंध में जानकारी मांगी गई। कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे कालाबाजारी का संदेह गहरा गया। आयुक्त ने केएमवीएन के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ला को निर्देश दिए कि आउटसोर्स कर्मचारी संदीप, प्रेमपाल सिंह ठाकुर और प्रमोद चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।

आयुक्त ने केएमवीएन और गैस एजेंसी के अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें सिलिंडर वितरण व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने और पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करने को कहा गया है।

गैस वितरण व्यवस्था को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कालाबाजारी और घटतौली की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। - दीपक रावत, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed