सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   young man, hurt by the viral video of him consuming illicit liquor, consumed poison, leading to his death

Lalkuan: कच्ची शराब के साथ वीडियो की शर्मिंदगी, युवक ने जहर खाकर दे दी जान

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 31 Mar 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

लालकुआं के बिंदुखत्ता में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से आहत एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

young man, hurt by the viral video of him consuming illicit liquor, consumed poison, leading to his death
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के लालकुआं के बिंदुखत्ता रावतनगर में दीपक सिंह (30) ने 29 मार्च को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते समय दीपक ने अपने भाई और जीजा से कहा कि 27 मार्च को तीन-चार महिलाओं ने उसकी वीडियो बनाई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें उसके पास से कच्ची शराब दिखाई गई। इससे उसकी बदनामी हुई और उसी से आहत होकर उसने जहर खा लिया।

Trending Videos

पोस्टमार्टम हाउस पर रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी प्रवीण सिंह मेहता ने बताया कि उनके भाई दीपक सिंह ने 29 मार्च की दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने जीजा खनक सिंह रावत को फोन किया। प्रवीण ने बताया कि 27 मार्च की शाम एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दीपक को कुछ महिलाओं ने घेरा था और उसकी स्कूटी से कथित रूप से कच्ची शराब के आठ से 10 पाउच बरामद होने की बात करते हुए हंगामा किया था। वीडियो में महिलाएं दीपक के सामने शराब के पाउच के साथ दिखाई दे रही हैं। कुछ देर हंगामा करने के बाद बिना पुलिस को बताए सभी वहां से चली गईं। दीपक भी घर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण के अनुसार वीडियो के वायरल होने पर उसकी बदनामी होने लगी और वह अवसाद में चला गया। इसी कारण उसने रविवार दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया। एसटीएच उपचार के दाैरान सोमवार को उसकी माैत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया गया।

...तो पुलिस को क्यों नहीं सौंपा
प्रवीण का कहना है कि अगर महिलाओं ने उसके भाई को शराब के साथ पकड़ा था तो पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। पुलिस दीपक के खिलाफ कार्रवाई करती। यूं वीडियो वायरल कर किसी की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का हक उन महिलाओं को किसने दिया। लालकुआं कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।


तीन साल पहले हुई थी बाईपास सर्जरी
जीजा खनक सिंह मेहता ने बताया कि दीपक के परिवार में तीन बच्चे हैं। इसमें एक बेटा तीन माह का है। वह बेरोजगार था। तीन साल पहले हुई बाईपास सर्जरी की वजह से वह मजदूरी भी नहीं कर सकता था। उसे चलने में भी दिक्कत होती थी। उसकी मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। एसएचओ को मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। -मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed