{"_id":"6a3306c7dcd069df5205de82","slug":"intoxicated-youth-scuffles-with-prd-personnel-at-bd-pandey-hospital-nainital-news-c-238-1-shld1020-127208-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में युवक ने नशे में पीआरडी जवानों से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में युवक ने नशे में पीआरडी जवानों से की हाथापाई
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में बुधवार दोपहर एक युवक को बाहर लेटा देख पीआरडी जवान ने उठाने की कोशिश की। युवक के उठने पर उसने युवक से दिक्क्त पूछी।
नींद से जागा युवक वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। जब सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवानों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे उलझ गया और हाथापाई पर उतर आया। हंगामे के दौरान अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल के कर्मचारियों और पीआरडी जवानों ने मिलकर युवक को काबू किया और एक स्थान पर बैठाकर रखा। अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। संवाद