सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kaliyuga father made his daughter a victim of lust

Nainital News: कलियुगी बाप ने अपनी बेटी को बनाया हवस का शिकार

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 02 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kaliyuga father made his daughter a victim of lust
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र से बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। नशे की हालत में कलियुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की सौतेली मां की तहरीर पर पुलिस में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Trending Videos

रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि उसकी एक 13 वर्षीय सौतेली पुत्री है। बताया कि 27 मार्च की रात वह घर के बाहर थी। इस बीच उसके पिता ने अपनी पुत्री के साथ नशे की हालत में दुष्कर्म किया। बताया कि पुत्री के पेट में दर्द होने के बाद उसने आपबीती सुनाई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है। मेडिकल में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता की सगी मां का कई वर्ष पहले निधन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed