सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected Khurpatal

Nainital: कुमाऊं आयुक्त ने खुर्पाताल का किया निरीक्षण, अवैध निर्माण को दो दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 01 Apr 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

खुर्पाताल में निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने झील क्षेत्र में अवैध निर्माण, कचरा निस्तारण में लापरवाही और भूमि कब्जों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दो दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected Khurpatal
खुर्पाताल में आयुक्त दीपक रावत निरीक्षण करते हुए। - फोटो : स्रोत : सूचना
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने खुर्पाताल क्षेत्र में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान अवैध निर्माण, कचरा निस्तारण और विद्यालय विवाद जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। झील किनारे अवैध रूप से बने होटलों और भवनों पर विशेष नाराजगी जताई।

Trending Videos

आयुक्त ने खुर्पाताल झील के 30 मीटर की परिधि में हुए निर्माणों पर नाराजगी जताई। उन्होंने सचिव जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल को सहायक अभियंता अभिषेक और अवर अभियंता बबीता का वेतन रोकने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, ऐसे होटलों और भवनों के चालान करने और झील से लगी प्राधिकरण की जमीन पर हुए कब्जों को दो दिन के भीतर हटाने को कहा। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल परिसर के गेट पर ताला लगाने के विवाद का भी मौके पर समाधान किया। निर्देश दिए कि नए ताले की एक-एक चाबी प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत और उद्यान विभाग के पास रहेगी। प्राधिकरण की भूमि पर कचरा डालने वालों का पता लगाकर दो दिन में पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश भी दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट और ग्राम प्रधान हंसी नेगी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed