{"_id":"6a33060c8c47d428300e194e","slug":"kumaon-commissioner-takes-to-the-streets-challans-issued-to-banned-taxi-bikes-nainital-news-c-8-1-hld1010-785985-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुमाऊं आयुक्त सड़क पर उतरे, प्रतिबंधित टैक्सी बाइकों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुमाऊं आयुक्त सड़क पर उतरे, प्रतिबंधित टैक्सी बाइकों का चालान
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रतिबंधित टैक्सी बाइकों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को परिवहन विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर टैक्सी बाइकों के चालान किए। हालांकि टीम को कार्रवाई के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने भ्रमण के दौरान बुधवार को कलेक्ट्रेट रोड पर 15 से 20 टैक्सी बाइकों को रोका। प्रारंभिक जांच में इनके संचालन पर सवाल उठने पर आयुक्त ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। आरटीओ की टीम जब कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची तो टैक्सी बाइक संचालकों के साथ कुछ पर्यटकों ने भी विरोध जताया। विरोध बढ़ने पर कई लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई रोकते हुए संबंधित वाहनों को छोड़ना पड़ा।
आरटीओ अरविंद पांडेय ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और प्रतिबंधित 68 व्यावसायिक दोपहिया वाहनों समेत 74 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। नगर में केवल 62 टैक्सी बाइकों के संचालन की अनुमति है जिन्हें पूर्व में वैध परमिट जारी किए गए हैं।