सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   mastermind of the Banbhulpura violence will be released from jail after 782 days

Haldwani: 782 दिन बाद जेल से निकलेगा बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड, 24 फरवरी को दिल्ली से हुआ था गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 17 Apr 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आठ फरवरी 2024 को हुए सांप्रदायिक बवाल के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को 782 दिन बाद जमानत मिल गई है।

mastermind of the Banbhulpura violence will be released from jail after 782 days
मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में आठ फरवरी 2024 को शांत शहर के सघन इलाके बनभूलपुरा में हुए सांप्रदायिक बवाल ने शहर के माथे पर दंगे की काली कालिख पोत दी। इस हिंसा के बाद कई माह तक शहर अशांत रहा। लोगों में दहशत बनी रही।
Trending Videos

 

पुलिस ने घटना का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को बताया। 16 दिन बाद 24 फरवरी को दिल्ली से उसे पकड़ा गया। पकड़ने वाली टीम पर भी पुरस्कारों की बारिश हो गई। अब 782 दिन जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ था बनभूलपुरा कांड आठ फरवरी 2024 को बनभूलपुरा में अवैध मदरसा और नमाज स्थल ढहाने के लिए पुलिस पहुंची। लोगों को उकसाया गया। उपद्रवियों की भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। स्थिति नियंत्रण करने में पुलिस को पसीने छूट गए। छह से ज्यादा मौत और 300 पुलिसकर्मी व अन्य लोग चोटिल हुए थे। घटना के 18 दिन बाद मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को दिल्ली से पकड़ा या था।

टाइमलाइन

8 फरवरी 2024 : बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में हमला, नगर में कर्फ्यू लगा।

9 फरवरी 2024 : सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी आए।

10 फरवरी 2024 : प्रभावित क्षेत्र के इतर शहर के अन्य इलाकों से कर्फ्यू हटा।

12 फरवरी 2024 : अब्दुलमलिक को 2.68 करोड़ नुकसान पर नोटिस। 127 शस्त्र लाइसेंस निलंबित।

16 फरवरी 2024 : अब्दुल मलिक के घर कुर्की। खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ ले गई पुलिस।

24 फरवरी 2024: मास्टर माइंड अब्दुल मलिक डि को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed