सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mercury nears 38°C, rain likely in several districts in next 24 hours

Uttarakhand Weather: पारा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब, अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश की संभावना

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 17 Apr 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल जिले में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। चटक धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल हैं जबकि मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Mercury nears 38°C, rain likely in several districts in next 24 hours
हल्द्वानी में तेज धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेती युवतियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार अगले 24 घंटे में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज हवा के झौंके के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के संकेत दिए हैं।

Trending Videos

बृहस्पतिवार को भी दिनभर चटक धूप रही और गर्म हवा के चलते सड़क पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल भरा रहा। तेज गर्मी से बचने को लोग मुंह पर कपड़ा और छाता लेकर निकले। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान बढ़कर 37.9 डिग्री पहुंच गया। दो दिन पहले भी तापमान 36 डिग्री के पार चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय हल्की ठंड के चलते रात के तापमान में कमी देखने को मिली है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़कर 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग देहरादून के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल की ओर है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अभी चटक धूप खिलने से तीन चार दिन मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed