सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   mausam parivartan par vanaspati udyaan

Nainital News: मौसम बदलने पर बढ़ने लगीं बीमारियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
mausam parivartan par vanaspati udyaan
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम बदलने के साथ ही अस्पतालों में एक बार फिर मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिसिन विभाग में आईसीयू फुल होने लगे हैं। यहां हृदय, श्वास और लीवर संबंधित बीमारियों के सबसे अधिक मरीज भर्ती हैं।
Trending Videos

2200 से 2500 की ओपीडी वाले एसटीएच में गंभीर रोगियों के आने के कारण 120 बेड के मेडिसिन आईसीयू में सबसे अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं। इस समय 11 बेड का मेडिसिन आईसीयू लगभग पैक है। मेडिसिन विभाग में ही अकेले 300 की ओपीडी पहुंच रही है। निमोनिया के मरीज भी यहां आ रहे हैं। अस्पताल में 40 से 60 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी पहले से बनी हुई है। इनके अलावा न्यूरो सर्जरी, नेत्र रोग, बाल रोग विभाग और ईएनटी में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन पहुंच रहे करीब 145 बाल रोगी
मेडिसिन विभाग की ओपीडी में दिल संबंधी समस्या के हर रोज 25 मरीज आ रहे हैं जिनमें 10 भर्ती हो रहे हैं। श्वास की बीमारी की 50 ओपीडी में 15 भर्ती हैं। इसी तरह लीवर से संबंधित बीमारी के 25 में से 18 मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा त्वचा रोग विभाग में 160, ऑर्थोपेडिक्स में 140, बाल रोग में 145, ईएनटी में 200, सामान्य सर्जरी में 200 और स्त्री रोग विभाग में 120 से 130 मरीजों की ओपीडी हो रही है।


मौसम में बदलाव की वजह से हो रही दिक्कत के कारण पिछले 15 दिनों से लगातार मरीज मेडिसिन विभाग में भर्ती हो रहे हैं। अगर मरीजों की संख्या ज्यादा आएगी तो फिर अतिरिक्त बेड लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी। - डॉ. अरुण जोशी, चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed