सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Meeting on Preparations for the 100th Trades Cup Hockey Tournament in Nainital

Nainital News: नैनीताल में सौवीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों पर बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 19 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Meeting on Preparations for the 100th Trades Cup Hockey Tournament in Nainital
विज्ञापन
नैनीताल। द नैनीताल जिमखाना और जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) भवन में आयोजित बैठक में अमर उजाला की ओर से प्रायोजित ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की गई।
Trending Videos

बैठक की अध्यक्षता डीएसए के महासचिव मनोज जोशी ने की। प्रतियोगिता के आयोजन की मुख्य समन्वय जिम्मेदारी डॉ. मनोज बिष्ट को सौंपी गई। बैठक में मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, झांकी संयोजन, मैदान एवं टीम व्यवस्था, स्टेडियम सजावट सहित विभिन्न समितियों के लिए कार्य विभाजन पर चर्चा हुई। झांकी संयोजन की जिम्मेदारी वॉलीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली और एथलेटिक्स सचिव करन सती को दी गई। हॉकी सचिव चंदलाल साह और फुटबाल सचिव पवन सिंह खनायत को मैदान एवं टीम व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। क्रिकेट सचिव रवि प्रकाश जोशी और बास्केटबाल सचिव हरीश जोशी को स्टेडियम सजावट और सांस्कृतिक मंच की जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया एवं कार्यालय व्यवस्था कार्यालय प्रभारी भारत सिंह मेहरा को सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने डीएसए भवन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। संबंधित कार्यों को समय पर गुणवत्तापूर्ण के साथ पूरा करने पर जोर दिया गया। डीएसए मैदान में चल रहे निशुल्क खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी जायजा लिया गया। वरिष्ठ कोच गोविंद सिंह बोरा ने बच्चों को दिए जा रहे निशुल्क फुटबाल और हॉकी प्रशिक्षण की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed