Ramnagar: दोस्त के साथ गए युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
रामनगर में दोस्त के साथ गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अस्पताल में लावारिस छोड़कर फरार हुए युवकों पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर में दोस्त के साथ गए युवक की संदिग्ध मौत हो गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल लाकर लावारिस छोड़ने और उसकी मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोस्त के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अब अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
मोहल्ला बंबाघेर निवासी प्रमोद आर्या (25) पुत्र पन्नी राम रविवार की शाम को एक युवक के साथ बैलगढ़ गया था। परिजनों के अनुसार प्रमोद शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था। युवक भी उसके साथ काम करता था। सोमवार सुबह तक प्रमोद घर नहीं आया तो सुबह पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों को पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गई है। प्रमोद परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें है। परिजनों की अनुसार उसकी हत्या हुई है।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि रविवार की देर रात कुछ लोग युवक को लेकर अस्पताल आए थे, तब प्रमोद की हालत ठीक थी। अस्पताल में कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद आरोपी युवक शव को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल के कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही युवकों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाएगी।