सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining vehicles will make two trips to meet the sub-mineral target.

Nainital News: उपखनिज लक्ष्य पूरा करने के लिए दो चक्कर लगाएंगे खनन वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 03 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mining vehicles will make two trips to meet the sub-mineral target.
विज्ञापन
गौलापार। उत्तराखंड वन विकास निगम ने नंधौर एवं कैलाश नदी क्षेत्र में खनन वाहनों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत, पंजीकृत खनन वाहनों के दैनिक चक्कर दोगुने करने की अनुमति दी गई है। यह निर्णय नंधौर खनन सत्र 2025-26 के 7.10 लाख घनमीटर के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए लिया गया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त वाहनों के पंजीकरण को भी अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरती जाएगी। वाहनों में तय क्षमता के अनुसार ही खनिज ढुलाई करनी होगी। डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि सभी खनन गेट प्रभारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि खनन गतिविधियों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपखनिज ढुलाई केवल निर्धारित क्षमता के भीतर ही हो।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed