{"_id":"69cc21ac821084315f0e710c","slug":"mla-behad-inaugurated-development-works-worth-rs-13-lakh-kitchha-news-c-242-1-shld1013-139256-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 13 लाख के विकास कार्यों का विधायक बेहड़ ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 13 लाख के विकास कार्यों का विधायक बेहड़ ने किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने क्षेत्र में 13 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में सीसी रोड, टाइल्स निर्माण और नाली व सड़क निर्माण शामिल हैं।
विधायक कार्यालय के अनुसार विधायक निधि से ग्राम रामनगर की गोदावरी कॉलोनी में तीन लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया गया है। लालपुर की आइडिया कॉलोनी में सामुदायिक भवन के सामने 4.18 लाख रुपये की लागत से टाइल्स लगाने का कार्य पूरा हुआ। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत की ओर से ग्राम भमरौला में कासिम के घर से कब्रिस्तान की ओर छह लाख रुपये की लागत से नाली और सड़क का निर्माण किया गया। विधायक बेहड़ ने कहा कि वह क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और आने वाले समय में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। वहां गुरदास कालड़ा, प्रेम आर्या, अरुण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Trending Videos