सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Notice to DJ Player Resort after 10 pm

Nainital News: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रिजॉर्ट को नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Notice to DJ Player Resort after 10 pm
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन विभाग ने ग्राम बगड़ मल्ला पंगोट स्थित रिजॉर्ट के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी, नैनीताल ने कैंसल लैंप के प्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।



पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार पर्यटन विभाग को स्थानीय ग्रामवासियों की ओर से साक्ष्यों सहित शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि संबंधित इकाई में रात 10 बजे के बाद भी तेज ध्वनि में डीजे का संचालन किया जा रहा है। शिकायत में कहा कि इससे आसपास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पर्यटन विभाग ने इसे नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए प्रबंधन को तत्काल ऐसी गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने एक सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने अथवा शिकायतों का समाधान नहीं होने की स्थिति में नियमावली के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही संबंधित पर्यटन इकाई का पंजीकरण निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed