सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Overtaking frenzy claimed the life of a passenger, FIR registered against the driver

Nainital News: ओवरटेक की सनक ने ली यात्री की जान, चालक पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 29 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Overtaking frenzy claimed the life of a passenger, FIR registered against the driver
विज्ञापन
नैनीताल। ज्योलीकोट-भवाली मार्ग पर खूपी के पास शुक्रवार को हुए बस हादसे में पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की है। हादसे के दूसरे दिन बस चालक संजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

घटनाक्रम के अनुसार हल्द्वानी से डीडीहाट (बिर्थी) जा रही कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की बस खूपी के पास मोड़ पर पलट गई थी। इस हादसे में यात्री सोनू कुमार (30) की मौके पर ही मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच में सामने आया कि चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था और एक टैक्सी को ओवरटेक करने की कोशिश में उसने नियंत्रण खो दिया।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि यात्रियों की जान जोखिम में डालने और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि घायलों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed