{"_id":"6a6e5d7a5e31ec6d9d02bc05","slug":"panic-spread-after-shots-were-fired-in-the-air-on-kemu-station-road-haldwani-news-c-337-1-hld1039-135155-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: केमू स्टेशन रोड पर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: केमू स्टेशन रोड पर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत
Sun, 02 Aug 2026 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोडवेज बसअड्डे के पास युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इससे आसपास भगदड़ मच गई। युवक कार से अपने साथियों के साथ मौके से निकल गया। पुलिस टीम ने नैनीताल रोड से कार सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पिस्टल और कार को कब्जे में ले लिया गया है।
मनोज आर्या, सचिन कुमार व कमल आर्या निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा अमेज कार से शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे रोडवेज बसअड्डे के पास केमू स्टेशन रोड पर खड़े थे। इसी बीच एक व्यक्ति उनका वीडियो बनाने लगा तो सचिन ने तैश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज से बस अड्डे और आसपास खड़े लोगों में दहशत फैल गई। शीशपाल सिंह यादव नाम के किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर कोतवाली के एसआई संजीत राठौड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया कि कार सवार युवक यहां से निकल गए हैं। पुलिस ने नैनीताल रोड से कार सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया। तीनों युवक शराब के नशे में पाए गए। कार के डैशबोर्ड से पिस्टल मिली। जांच करने पर असलहे से फायर करने की पुष्टि हो गई। पिस्टल में दो और कारतूस मिले हैं। मामले में एसआई संजीत राठौड़ की ओर से आर्म्स एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और ड्रंक और ड्राइव के केस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक किसी दोपहिया वाहन कंपनी में कार्यरत हैं।
पुलिस पर गांठ रहे थे रौब
सार्वजनिक स्थल पर हवाई फायरिंग करने के बाद आरोपी युवक पुलिस को गुमराह करते रहे। मौके से निकलने के बाद उन्हें करीब 500 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया गया। इस दौरान युवक पुलिस पर रौब गांठते रहे लेकिन खाकी की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन
वर्जनदेर रात केमू स्टेशन रोड पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। तीन युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मनोज कत्याल, एसपी सिटी