सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pickup loaded with 24 illegal cylinders seized, suspected of black marketing

Nainital News: 24 अवैध सिलिंडर से लदी पिकअप पकड़ी, कालाबाजारी का शक

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 18 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pickup loaded with 24 illegal cylinders seized, suspected of black marketing
विज्ञापन
नैनीताल। मंगोली क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर शाम व्यावसायिक गैस सिलिंडरों से भरी एक पिकअप को पकड़ लिया जबकि चालक भाग गया। सिलिंडर से संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं मिलने पर पुलिस ने चालक हितेश चंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। खाद्य पूर्ति विभाग ने 24 सिलिंडर जब्त कर लिए हैं। चालक के परिजनों ने पुलिस पर वसूली के आरोप लगाए हैं।
Trending Videos


सोमवार शाम करीब आठ बजे चेकिंग के दौरान पुलिस ने मंगोली चौकी पर पिकअप वाहन को रोका। जांच में वाहन से 24 व्यावसायिक गैस सिलिंडर बरामद हुए जिन्हें काशीपुर से नैनीताल ले जाया जा रहा था। पूछताछ में चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस दौरान चालक और पुलिस के बीच देर तक बहस हुई। जब पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो वह अंधेरे का फायदा उठा भाग गया। पुलिस ने मामले की सूचना खाद्य पूर्ति विभाग को दे दी। मंगलवार को कोतवाली पुलिस व विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान चौकी में पहुंचे चालक के परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न और अवैध वसूली के आरोप लगाए। इससे पुलिस और चालक के परिजनों के बीच गहमागहमी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले- स्कूलों में आपूर्ति के लिए भेजे थे
चालक के परिजनों ने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि काशीपुर से सिलिंडरों का गेट पास बना है और ये सिलिंडर नैनीताल के स्कूलों व होटलों में आपूर्ति के लिए भेजे गए थे। इस बीच यह भी सामने आया कि जिला प्रशासन ने रात आठ बजे के बाद एसओपी जारी की थी जबकि वाहन इससे पहले ही सिलिंडरों की सप्लाई के लिए रवाना हो गया था। पूरे प्रकरण में नियमों के पालन और कार्रवाई दोनों पर सवाल उठने लगे हैं। जब पुलिस ने स्कूल की लिखित डिमांड या प्रबंधन से फोन पर बात कराने की बात कही तो वे चले गए। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि पिकअप को सीज कर दिया गया है। 24 सिलिंडर खाद्या पूर्ति विभाग को सौंप दिए हैं।


पिकअप नेहा इंडेन गैस एजेंसी की है जो पहले भी ऐसे मामले में पकड़ा जा चुका है। अवैध सिलिंडरों को जब्त कर गोदाम में रखवा दिया गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम व संबंधित धाराओं के तहत नेहा गैस एजेंसी के वाहन चालक मल्लीताल प्रसाद भवन निवासी हितेश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
- सुरेंद्र बिष्ट, क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed