सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police busted a major IPL betting racket, arrested three accused, including two brother

Haldwani: आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो भाइयों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 21 May 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Police busted a major IPL betting racket, arrested three accused, including two brother
police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि गुप्ता, रोहित गुप्ता और मोहित प्रसाद निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। यह गिरोह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आईपीएल मैचों में सट्टा खिलाने का काम कर रहा था। जांच में सामने आया है कि गैंग रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का सट्टा संचालित करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये का सट्टा करा चुके हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक रजिस्टर और 51 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed