{"_id":"69c598c0fd4e4eb25f058cab","slug":"police-verification-drive-intensifies-in-tallital-nainital-news-c-238-1-shld1020-124112-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तल्लीताल में पुलिस का सत्यापन अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तल्लीताल में पुलिस का सत्यापन अभियान तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पुलिस ने तल्लीताल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने घर-घर जाकर बाहरी किरायेदारों और कर्मचारियों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मकान मालिकों से अपने सभी किरायेदारों और कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की अपील की। साथ ही, लोगों को ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि यह अभियान आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सत्यापन न पाए जाने पर मकान मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
Trending Videos