सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Punjab became the LLC champion in the Legends League Cricket in Gaulapar

गौलापार में लीजेंड्स लीग क्रिकेट: रॉयल राइडर्स पंजाब बनी चैंपियन, सूर्या ओडिशा को 41 रन से हराया

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Mar 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एलएलसी फाइनल में रॉयल राइडर्स पंजाब ने कोणार्क सूर्या ओडिशा को 41 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

Punjab became the LLC champion in the Legends League Cricket in Gaulapar
लीजेंडस लीग किक्रेट मैच की विजेता बनी रॉयल राइडर पंजाब की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में रॉयल राइडर पंजाब चैंपियन बनी। शुक्रवार शाम फाइनल मुकाबले में पंजाब ने कोणार्क सूर्या ओडिशा को 41 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Trending Videos

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज दानुष्का गुनाथिलका ने 63 गेंदों में 112 रन की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोणार्क की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी।

वॉकओवर से फाइनल में पहुंची रॉयल राइडर्स पंजाब
शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल राइडर्स पंजाब और मुंबई स्पार्टन के बीच निर्धारित समय पर मैच आयोजित नहीं होने से आयोजन समिति ने इसे निरस्त करने का निर्णय लिया। मैच नहीं हो पाने की स्थिति में रॉयल राइडर्स पंजाब को नियमानुसार वॉकओवर के आधार पर विजेता घोषित किया गया। इससे टीम ने सीधे फाइनल में अपनी जगह बना ली।


पहले सेमीफाइनल में ओडिशा बनी विजेता
गौलापार स्टेडियम में बारिश से प्रभावित पहले सेमीफाइनल में कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने इंडिया टाइगर्स को आठ विकेट से हराया। डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम के तहत मैच 10-10 ओवर का किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed