{"_id":"69b9ade742ac7c58cb0bb840","slug":"ramnagar-ranks-first-in-installing-smart-meters-nainital-news-c-238-1-shld1023-123730-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्मार्ट मीटर लगाने में रामनगर पहले पायदान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्मार्ट मीटर लगाने में रामनगर पहले पायदान पर
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। स्मार्ट बिजली मीटर लगाने में रामनगर पहले स्थान पर है। रामनगर उपखंड ने करीब 50 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है। ऊर्जा निगम ने पिछले एक वर्ष में नैनीताल डिविजन में 1,81,121 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा था। स्थानीय लोगों के विरोध और तकनीकी चुनौतियों के चलते विभाग 31 फीसदी (56,643 मीटर) लक्ष्य हासिल कर पाया है। आंकड़ों के अनुसार रामनगर में 34,876 के सापेक्ष विभाग ने 17,430 मीटर स्थापित कर दिए हैं। हल्द्वानी शहरी क्षेत्र में 81,649 में 21,567 मीटर लगाए गए हैं। नैनीताल नगर की स्थिति सबसे नाजुक है जहां 17 हजार के लक्ष्य के मुकाबले 4,671 घरों में स्मार्ट मीटर लग पाए हैं। विभाग ने सबसे पहले सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में स्मार्ट मीटर लगाए हैं। सहायक अभियंता आरएस बिष्ट ने बताया कि लोगों को स्मार्ट मीटर लगाने के फायदे बताए जा रहे है।
Trending Videos