{"_id":"69cc189c50fa5af8450588ea","slug":"retirement-of-teachers-will-affect-the-education-of-school-children-nainital-news-c-418-1-shld1006-5172-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से प्रभावित होगी स्कूली बच्चों की शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से प्रभावित होगी स्कूली बच्चों की शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
भीमताल (नैनीताल)। जिले में मंगलवार को प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के 80 शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो गए। शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्यों के सेवानिवृत्त होने से नए शिक्षा सत्र में स्कूली बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। बच्चों को विषयवार शिक्षकों की समस्या का भी सामना करना पड़ेगा।
मंगलवार को भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग, रामनगर, रामगढ़, ओखलकांडा, धारी और बेतालघाट क्षेत्र में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में 80 शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हुए। शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने के बाद विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हो गए हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को सेवानिवृत्त 80 शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्यों को विदाई दी गई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति और पदोन्नति की प्रक्रिया निदेशालय स्तर से होगी। सीईओ ने कहा कि जल्द नए शिक्षकों की तैनाती और पदोन्नति होते ही समस्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अध्यापकों को दी भावभीनी विदाई
लालकुआं। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल लालकुआं की प्रधानाध्यापिका आशा दर्मवाल, अध्यापिका मंजू पंत और प्राथमिक विद्यालय लालकुआं के सहायक अध्यापक दान सिंह मेहरा के सेवानिवृत होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल लालकुआं प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, सभासद धन सिंह बिष्ट, एडवोकेट हरीश नैनवाल, आशीष बिष्ट, राजेंद्र सिंह पड़ियार, प्रधानाध्यापिका आशा बिष्ट, संगीता जोशी, गीता उपाध्याय सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद