सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   road is incomplete

Nainital News: 40 करोड़ रुपये की देवीधूरा-बसानी सड़क तीन साल बाद भी अधूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
road is incomplete
विज्ञापन
नैनीताल। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 40 करोड़ रुपये में बनी देवीधूरा-बसानी सड़क तीन साल बाद भी यातायात के लिए तैयार नहीं है। जून 2023 में बनी यह सड़क पहली बरसात से ही हर साल क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने इसे पर्यटन सीजन में नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग के विकल्प के रूप में उपयोग करने की योजना बनाई थी। हालांकि, सड़क हर साल बहने और धंसने से आवाजाही बाधित होती रही है। पापड़ी, बोहरागांव सहित कई गांवों के ग्रामीण लगातार दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि 32 किलोमीटर लंबी सड़क की दशा सुधारने के लिए 2.43 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। टूटी दीवारों की मरम्मत, नालियों की सफाई और सड़क पर पैच कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed