सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Selection process completed for seven out of 35 posts

Nainital News: 35 में से सात पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Selection process completed for seven out of 35 posts
विज्ञापन
केयू में लंबे समय से प्रतीक्षित प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
Trending Videos

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में लंबे समय से प्रतीक्षित प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में सात पदों पर नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी गई।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न विषयों में कुल 35 रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया था जिसके सापेक्ष सात विषयों में योग्य अभ्यर्थियों का चयन पूरा कर लिया गया है। चयनित प्राध्यापकों में हिंदी विभाग से डॉ. प्रीति आर्या और समाजशास्त्र से डॉ. दीपक पालीवाल को प्रोफेसर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फार्मेसी में डॉ. ब्रह्म प्रसाद दत्ता, भूगोल में डॉ. मीनू रानी और कंप्यूटर साइंस में डॉ. रमेश चंद्र बेलवाल को एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, डॉ. चारु तिवारी को डिप्टी लाइब्रेरियन के पद पर नियुक्ति मिली है। कुलपति प्रो. रावत ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 199 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed