Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Demand for improvement in health and education in remote rural areas at the District Panchayat meeting in Nainital
{"_id":"69e75381613d22beb8073fab","slug":"video-demand-for-improvement-in-health-and-education-in-remote-rural-areas-at-the-district-panchayat-meeting-in-nainital-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: जिला पंचायत की बैठक में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा सुधार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: जिला पंचायत की बैठक में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा सुधार की मांग
गायत्री जोशी
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:07 PM IST
Link Copied
जिला पंचायत में सोमवार को स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के विकास के साथ ही जनगणना से प्रभावित हो रही शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने की मांग को प्रमुखता से रखा गया।जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष बहादुर नगदली ने दूरस्थ पहाड़ों में अछूते स्थानों पर 108 सेवा की मांग की। इसमें भीड़ापानी एवं अमजड़ में 108 शीघ्र शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष ने ज्योस्यूड़ा स्वास्थ्य विभाग का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां स्वास्थ्य विभाग के आवास बदहाल होने के कारण यहां चाह कर भी चिकित्सक टिकना नहीं चाहता। ऐसे में इन्हें प्राथमिकता के क्रम में ठीक किया जाना चाहिए। कई स्थानों पर चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति न होने के कारण भी स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ता है। शिक्षा समिति की अध्यक्ष जिप उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट ने पहाड़ के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाए जाने के कारण शिक्षा पर पड़ रहे प्रतिकूल असर की शिकायत की। कहा कि इसमें विद्यार्थियों व शिक्षकों की संख्या को देखते हुए ड्यूटी लगाई जाए। जिससे शिक्षा कार्य भी प्रभावित न हो। उन्होंने राउमा विद्यालय मॉडल स्कूल में नियुक्त अस्थाई शिक्षक व्यवस्था के स्थान पर स्थाई व्यवस्था करने की मांग की। अधिकारियों ने व्यवस्था सुधार का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिप सदस्य प्रमोद कोटलिया, विपिन जंतवाल, डिकर मेवाड़ी, अर्नव कांबोज, पूनम बिष्ट, दीपक बिष्ट, जिप सदस्य तरूण शर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, बाल विकास, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग अदि के अधिकारी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।