सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shrimad Devi Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra in Bailpadav

Nainital News: बैलपड़ाव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Devi Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra in Bailpadav
विज्ञापन
कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र के बैलपड़ाव स्थित श्री देवी मंदिर पत्तापानी में बृहस्पतिवार को श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की थी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भजन-कीर्तन किए। उन्होंने मां भगवती के जयकारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कथावाचक कांतिबल्लभ पाठक ने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं। यहां भगवान रौतेला, ममता रौतेला, मीना रौतेला, कल्पना पंत, शोभा गोस्वामी, पूजा गोस्वामी, गंगा पंत, मधु रौतेला, गौरव पंत और अमित गिनती आदि मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed