सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shyam devotees took out a grand Nishan Yatra in the city.

Nainital News: श्याम भक्तों ने नगर में निकाली भव्य निशान यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shyam devotees took out a grand Nishan Yatra in the city.
विज्ञापन
लालकुआं। श्री श्याम कृपा परिवार ने होली पर्व के आगमन पर आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम से पूर्व नगर में विशाल निशान यात्रा निकालते हुए संगीतमय धुनों में पूरे नगर का भ्रमण किया। रविवार को अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण से सैकड़ों श्याम भक्तों की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार, विभिन्न वार्डों से होती हुई वार्ड नंबर एक राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। यहां श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। जगह-जगह व्यापारियों, भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ समाजसेवी वेद प्रकाश अनेजा ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, श्री श्याम कृपा परिवार के राहुल मित्तल, पंकज गुप्ता, ऋतुल शर्मा, संदीप घई, अनिल पाल, राहुल सिंह, मोहन पाल, कार्तिक जोशी, शशि अग्रवाल, अजय कोहली, प्रवीण जोशी आदि मौजूद थे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed