सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Special camps will be organised in six wards of Banbhulpura from today

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: छह वार्डों में आज से लगेंगे विशेष शिविर, परिवारों के पुनर्वास की पहल तेज

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 20 Mar 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण से प्रभावित परिवारों के सर्वे और पुनर्वास के लिए 20 से 31 मार्च तक छह वार्डों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 

Special camps will be organised in six wards of Banbhulpura from today
बनभूलपुरा में आवास योजना के फार्म बांटती टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में रेलवे अतिक्रमण की जद में आने वाले परिवारों के सर्वेक्षण और पुनर्वास मामले में पीएम आवास योजना की पात्रता जांचने के लिए आज शुक्रवार से बनभूलपुरा के छह वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। इन कैंपों में क्षेत्र के प्रभावित पूर्व में बांटे गए फार्मों को जमा कर सकेंगे।

Trending Videos

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि 20 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले शिविरों के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। वार्ड संख्या 24 के लिए रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, 15 के लिए अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, वार्ड 25 के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, वार्ड 26 के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, वार्ड 32 व 33 के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा और वार्ड 30 व 31 के लिए मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा में कैंप लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने उक्त सभी वार्डों के पार्षदों को पत्र भेजकर अतिक्रमण की जद में आने वाले परिवारों की प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकरण कराने में सहायता करने, फॉर्म वितरण, फॉर्म भरवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी घटकों की जानकारी उपलब्ध कराने और निर्धारित स्थल पर फार्म जमा कराने में सहयोग की अपील की है।


बनभूलपुरा के शिविर स्थल पर तैनात होंगी छह टीमें
रेलवे जमीन मामले में शुक्रवार से लगने वाले शिविर की सुरक्षा के लिए छह टीमें तैनात रहेंगी। रेलवे पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि शिविर में प्रभावित परिवार आएंगे और आवेदन करेंगे। यहां कानून व्यवस्था को लेकर कोई गंभीर बात नहीं है। कोर्ट के निर्देश के क्रम में छह शिविर पर पुलिस की छह टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा पीएसी बल भी दिया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के जरिए निगरानी रखी जा रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर कमल कोरंगा ने बताया कि जीआरपी के 18 जबकि आरपीएफ के 10 जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। माई सिटी रिपोर्टर

तीन दिन में 4060 प्रभावित परिवारों को बांटे गए फाॅर्म
बनभूूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण के मद्देनजर बृहस्पतिवार को भी प्रभावित क्षेत्र में घर-घर जाकर फॉर्म बांटने का काम जारी रहा। तीसरे दिन 2347 फॉर्म बांटे गए। इसके लिए छह टीमों में शामिल 90 कार्मिकों को लगाया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव न्यायाधीश पारुल थपलियाल और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने फॉर्म वितरण कार्यक्रम का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नगर आयुक्त वर्मा ने बताया कि तीन दिन में 4060 फार्म बांटे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed