{"_id":"69c59b854ca18320ff009e1f","slug":"stp-will-be-built-in-patwadangar-itself-the-way-is-open-nainital-news-c-238-1-shld1020-124096-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पटवाडांगर में ही बनेगा एसटीपी, राह खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पटवाडांगर में ही बनेगा एसटीपी, राह खुली
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की सीवर समस्या के समाधान की उम्मीद फिर जगी है। 96.15 करोड़ रुपये की सीवर परियोजना के तहत पटवाडांगर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने का रास्ता साफ हुआ है।
शासन के पुनर्मूल्यांकन के बाद योजना को नई गति मिलने की संभावना है। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) ने पहले रूसी बाईपास में एसटीपी निर्माण शुरू किया था। अगस्त 2023 में भू-कटाव के कारण वहां काम रोकना पड़ा। इसके बाद पटवाडांगर में करीब पांच एकड़ भूमि चिह्नित की गई। भूमि हस्तांतरण आपत्तियों के कारण यहां भी निर्माण रुका। प्रशासन, कार्यदायी संस्था, यूयूएसडीए, कुमाऊं विश्वविद्यालय, जल संस्थान और वन विभाग की संयुक्त समिति ने भूमि का पुनर्मूल्यांकन किया। समिति की रिपोर्ट के बाद पटवाडांगर में एसटीपी निर्माण की संभावना मजबूत हुई है।
रूसी में एसटीपी निर्माण पर रोक लगी थी। अब पटवाडांगर में भूमि आवंटित हो चुकी है और वहीं एसटीपी का निर्माण किया जाएगा।
-ललित मोहन रयाल, डीएम, नैनीताल
Trending Videos