{"_id":"6a82cfcfea94ee0f470ace55","slug":"superintending-engineer-met-puneet-tandon-in-nainital-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: लोअर मालरोड को लेकर पुनीत टंडन का धरना जारी, लोनिवि अधिकारी के आश्वासन को ठुकराया; आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: लोअर मालरोड को लेकर पुनीत टंडन का धरना जारी, लोनिवि अधिकारी के आश्वासन को ठुकराया; आंदोलन जारी
Mon, 17 Aug 2026 02:39 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:39 PM IST
सार
नैनीताल के लोअर मालरोड सुधार कार्य में देरी के विरोध में पुनीत टंडन का धरना जारी है। लोनिवि अधीक्षण अभियंता राजेश पंत ने मौखिक रूप से काम जल्द पूरा करने का भरोसा दिया, लेकिन टंडन ने स्पष्ट किया कि लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन नहीं हटेगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने पुनीत टंडन से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल के लोअर मालरोड के सुधारीकरण एवं सुरक्षा कार्य में देरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच सोमवार को लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश पंत ने धरना स्थल पहुंचकर व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन से मुलाकात की। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय में सड़क खोलने का भरोसा दिया। हालांकि, लिखित आश्वासन मिलने तक पुनीत टंडन ने धरना जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे मॉलरोड पहुंचे अधीक्षण अभियंता राजेश पंत ने बताया कि विभाग ने 27 अगस्त तक पाइल ड्रिलिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद करीब दस दिन में कैपिंग बीम का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात से आठ सितंबर तक स्लैब कास्टिंग पूरी करने का लक्ष्य है। टेस्टिंग में सब कुछ सामान्य रहने पर 10 सितंबर तक री-कंक्रीटिंग और डामरीकरण पूरा कर लोअर मालरोड को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बारिश के बावजूद कार्य प्रभावित नहीं हुआ है और प्रतिदिन करीब दो पाइलिंग का काम किया जा रहा है। मौसम के कारण फिलहाल काम रोकने की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
इधर, 15 अगस्त तक सड़क खोलने का आश्वासन पूरा नहीं होने से नाराज मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से व्यापारियों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लिखित आश्वासन मिलने और सड़क खुलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अब भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान लोनिवि के ईई रत्नेश सक्सेना और तहसीलदार अक्षय भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन