{"_id":"6a82cab8d7085750dc052e01","slug":"case-of-electricity-theft-against-a-person-who-died-five-years-ago-in-kashipur-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्दे पर मुकदमा: काशीपुर में पांच साल पहले मरे व्यक्ति पर बिजली चोरी का केस, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्दे पर मुकदमा: काशीपुर में पांच साल पहले मरे व्यक्ति पर बिजली चोरी का केस, ग्रामीणों में रोष
Mon, 17 Aug 2026 02:17 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:17 PM IST
सार
काशीपुर के बरखेड़ी पांडे गांव में ऊर्जा निगम ने पांच साल पहले मौत हो चुके व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज की, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
पांच साल पहले मृत व्यक्ति पर बिजली चोरी की प्राथमिकी पर भड़के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर के बरखेड़ी पांडे गांव में पांच साल पहले मौत हो चुके एक व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण आईटीआई कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकी वापस लेने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है, उसकी मृत्यु करीब पांच वर्ष पहले हो चुकी है। ऐसे में उसके खिलाफ विद्युत चोरी का प्राथमिकी दर्ज होना कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन