{"_id":"6a82c226c2fc5c68c907a600","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-car-in-kashipur-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: कार में मिला युवक का शव...माथे और गर्दन पर गहरे निशान, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: कार में मिला युवक का शव...माथे और गर्दन पर गहरे निशान, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 17 Aug 2026 01:41 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:41 PM IST
सार
काशीपुर के रामनगर रोड पर राजपुर-प्रतापपुर के पास देर रात सड़क किनारे खड़ी कार में मिले शव की पहचान कुंडेश्वरी के बाजावाला निवासी टेंट व्यवसायी संजीव (26) के रूप में हुई है। परिजनों ने माथे और गर्दन पर गहरे घावों के आधार पर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : Crime Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर शहर के रामनगर रोड पर राजपुर-प्रतापपुर के पास देर रात सड़क किनारे खड़ी कार में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम बाजावाला निवासी संजीव (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजीव की रामनगर के थारी क्षेत्र में टेंट की दुकान है। परिजनों के अनुसार, संजीव के माथे पर चोट और गर्दन पर गहरा घाव था, जिसके चलते उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच राजपुर-प्रतापपुर के पास सड़क किनारे कार में संजीव का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन