{"_id":"6a82ab7b79eb8b1a5d0e27a0","slug":"delivery-riders-stage-protest-in-rudrapur-against-payout-cuts-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK News: रुद्रपुर में पेआउट कटौती पर भड़के राइडर्स, 200 की आईडी बंद होने पर स्टोर के बाहर धरना-प्रदर्शन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK News: रुद्रपुर में पेआउट कटौती पर भड़के राइडर्स, 200 की आईडी बंद होने पर स्टोर के बाहर धरना-प्रदर्शन तेज
Mon, 17 Aug 2026 12:04 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:04 PM IST
सार
रुद्रपुर के गगन ज्योति रोड पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी राइडर्स ने पेआउट कटौती के खिलाफ धरना दिया। प्रबंधन ने करीब 200 राइडर्स की आईडी बंद कर दी, जिससे आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
रुद्रपुर में पेआउट कटौती पर भड़के राइडर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में पेआउट में कटौती के विरोध में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के राइडर्स ने गगन ज्योति रोड स्थित स्टोर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। राइडर्स का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से लगातार पेआउट घटाया जा रहा है और अब इसमें और कटौती की तैयारी है।
विज्ञापन
राइडर्स के मुताबिक वे दो-तीन दिनों से भुगतान व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विरोध कर रहे थे। इसी बीच स्थानीय प्रबंधन ने करीब 200 राइडर्स की आईडी बंद कर दी, जिससे आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि फिलहाल आठ किलोमीटर तक की डिलीवरी के लिए करीब 29 से 30 रुपये मिलते हैं। इसमें पेट्रोल, वाहन रखरखाव और समय का खर्च भी उन्हें ही उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
राइडर्स का कहना है कि लगातार पेआउट घटने से उनकी दैनिक आय प्रभावित होगी और काम करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कटौती वापस लेने और बंद आईडी तत्काल बहाल करने की मांग की। साथ ही कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर स्थायी समाधान निकालने की अपील की।
विज्ञापन