{"_id":"69c59a53a5e1b7d1f509831f","slug":"taxi-drivers-are-arbitrary-on-mall-road-claims-of-action-are-hollow-nainital-news-c-238-1-shld1020-124099-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मॉलरोड पर टैक्सी चालकों की मनमानी, कार्रवाई के दावे खोखले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मॉलरोड पर टैक्सी चालकों की मनमानी, कार्रवाई के दावे खोखले
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल की मॉल सड़क पर टैक्सी चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। निर्धारित स्थानों के बावजूद चालक सड़क पर ही वाहन खड़े कर सवारियां भर रहे हैं, जिससे जाम लग रहा है। तल्लीताल क्षेत्र में प्रशासन ने टैक्सी चालकों के लिए सवारियां भरने के स्थान तय किए हैं। लेकिन कई चालक मॉल सड़क पर ही वाहन खड़े कर हल्द्वानी और स्थानीय साइटसीन के लिए सवारियां भरते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी यह सब जारी है, जिससे कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र ने कहा कि अवैध पार्किंग और सवारियां भरने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending Videos