फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The 60 km-long old sewer line in Nainital city will be replaced.

Nainital News: नैनीताल शहर की पुरानी 60 किमी सीवर लाइन बदलेगी

Mon, 26 Oct 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 26 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The 60 km-long old sewer line in Nainital city will be replaced.
नैनीताल। यदि प्रशासनिक कवायद रंग लाई तो शीघ्र ही शहरवासियों को आयु पूर्ण कर चुकी सीवर लाइन से निजात मिल सकेगी। जल निगम की ओर से पुरानी लाइन की नापजोख के बाद इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेजी जा चकी है। इस कार्य पर 120 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

हाल ही में शहर की मॉल रोड पर सीवर लाइन को दुरुस्त करने का कार्य हुआ। इसी के तहत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य भी किया जाना है। इधर पीक सीजन एवं बरसात के दौरान अक्सर सीवर लाइन लीकेज होने की घटनाएं होती रहती हैं। जल संस्थान की ओर से इन्हें ठीक किया जाता है, लेकिन लाइन के पुरानी होने के कारण दिक्कतें बढ़ गई हैं। शहर की अधिकतर लाइन आयु पूर्ण कर चुकी है। वह बढ़ रही जनसंख्या का दबाव झेलने में भी अक्षम हैं। जल निगम के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि शहर में करीब 89 किमी आंतरिक सीवर लाइन हैं। इसमें से करीब 29 किमी ठीक है। निगम की ओर से 60 किमी लाइन को बदला जाना है और ठीक लाइन कोे भी इसमें जोड़ा जाना है। निगम की ओर से डीपीआर भेजी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

..
कोट
जल निगम की ओर से 120.86 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी गई है। नई डीपीआर में शासन के निर्देशों के क्रम में आवश्यक सुधार भी किए जा चुके हैं। संस्तुति मिलने के बाद निविदा आदि के बाद लाइन को बदलने की कार्रवाई की जाएगी। -सुभाष चंद्र, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed