फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forging a path to livelihood through traditional iron cookware

Nainital News: पारंपरिक लोहे के बर्तनों से संवारी रोजगार की राह

Mon, 26 Oct 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 26 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Forging a path to livelihood through traditional iron cookware
हल्द्वानी। चंपावत के बाजरीकोट निवासी धीरज कुमार पुश्तैनी हुनर को आधुनिक तकनीक से जोड़कर नई पहचान दे रहे हैं। आठ साल दिल्ली में नौकरी करने के बाद उन्होंने पारंपरिक कारोबार को अपनाया और लोहे के बर्तनों को आधुनिक रूप देकर सोशल मीडिया के जरिए नए बाजारों तक पहुंचाया।
विज्ञापन


एमबी इंटर कालेज मैदान में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में धीरज ने लोहे के बर्तनों का स्टॉल लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके दादा ने लोहे की कढ़ाई बनाने का काम शुरू किया। इस हुनर को उनके पिता ने आगे बढ़ाया। धीरज ने पारंपरिक कारोबार को पुराने तौर-तरीकों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार लोहे के बर्तनों में नए प्रयोग भी किए। उनके यहां पारंपरिक कढ़ाई के साथ इंडक्शन चूल्हे पर इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी तैयार किए जाते हैं। उनके बर्तनों की मांग दिल्ली तक है। उन्होंने उत्पादों की बिक्री के लिए स्थानीय बाजारों के साथ ही सोशल मीडिया का सहारा लिया।
विज्ञापन



बॉक्स-
महिलाओं को जोड़ा, गांव में रोजगार की राह खोली

धीरज ने चार साल पहले पंचबलिया नाम से स्वयं सहायता समूह की स्थापना की। उनकी माता बसंती देवी इस समूह की अध्यक्ष हैं और इसमें छह महिलाएं जुड़ी हुई हैं। पारंपरिक कारोबार को आजीविका का माध्यम बनाने के साथ ही इस पहल के जरिए ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को भी रोजगार से जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed