{"_id":"6ade5fe827e5a6a62c0c4f17","slug":"congress-on-alert-following-removal-of-names-booth-agents-to-act-as-guardians-of-votes-haldwani-news-c-337-1-shld1032-138197-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नाम कटने पर कांग्रेस अलर्ट, बूथ एजेंट बनेंगे वोट के रक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नाम कटने पर कांग्रेस अलर्ट, बूथ एजेंट बनेंगे वोट के रक्षक
Mon, 26 Oct 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में पात्र मतदाताओं के नाम कटने के मुद्दे पर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। पार्टी बूथ लेवल एजेंट को वोट रक्षक पोर्टल का प्रशिक्षण देकर मतदाताओं की मदद करेगी। वहीं, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।
रविवार को हल्द्वानी में अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दिल्ली महारैली के बाद प्रदेशभर में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को तेज किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर चौपालें आयोजित कर संगठन को मजबूत करने के साथ मिशन 2027 की तैयारियों को गति दी जाएगी। विधायक सुमित हृदयेश ने उत्तराखंड में करीब दस लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे को गंभीर बताते हुए तथ्यों की पारदर्शी जांच की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, संजय किरौला, किरन मेहरा, हरीश मेहता, दीप चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
-- -
दूसरे राज्यों में रह रहे भारतीयों को घुसपैठिया कहना अनुचित : सुमित
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का अपना स्वाभिमान है। प्रदेश के 60 लाख लोग देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर अपनी मेहनत और प्रतिभा से योगदान दे रहे हैं। किसी भारतीय नागरिक को दूसरे प्रदेश में रहने या रोजगार करने के आधार पर घुसपैठिया कहना उचित नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव से बयान का संदर्भ स्पष्ट करने की मांग की। कहा कि यदि बयान का आशय उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताना था तो वह इसकी कड़ी निंदा करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी के लिए उनका संदर्भ है तो उसका भी हम समर्थन नहीं करते हैं। विचारधारा अलग ही सही लेकिन यूपी में मुख्यमंत्री तो पहाड़ के ही हैं।
विज्ञापन
-- -
ईवीएम की जांच तकनीकी विशेषज्ञों से कराने का सुझाव
ईवीएम पर विधायक ने कहा कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों के विशेषज्ञों और स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों से ईवीएम की जांच कराने का सुझाव दिया।
मताधिकारी की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध : बिष्ट
हल्द्वानी। कांग्रेस के पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने रविवार को एक होटल में कांग्रेस के विधानसभा प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर विधानसभा की तैयारियों में तेजी लाने पर जोर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र और आम नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान को जिले से लेकर बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। वहां विधायक सुमित हृदयेश, गणेश उपाध्याय, सतीश नैनवाल, शोभा बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, जया पाठक, नरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
-- -
खरगे की सभा हो चुकी थी, इसलिए न्याय यात्रा को हल्दवानी में विशाल रूप नहीं दिया
हल्द्वानी। कांग्रेस की न्याय यात्रा रविवार को हल्द्वानी में होनी थी लेकिन यह दो दिन पहले गुपचुप तरीके से हल्द्वानी के एक कोने से निकल गई। इस संबंध में पूछे जाने पर विधायक सुमित हृदयेश ने माना कि पीसीसी के कार्यक्रम में संशोधन होना चाहिए था। उन्होंने बताया कि उनके सामने ही न्याय यात्रा का प्रारूप तैयार हुआ था। हल्द्वानी शीर्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे की विशाल जनसभा हो चुकी थी इसलिए न्याय यात्रा में लालकुआं, भीमताल आदि जगहों को प्राथमिकता दी गई। अगला बड़ा कार्यक्रम हल्द्वानी में होगा।