फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The highest number of devotees reached Kainchi Dham in June eight and a half lakh

Uttarakhand: सबसे अधिक साढ़े आठ लाख श्रद्धालु जून में पहुंचे कैंची धाम, 11 महीने में पहुंचे 47 लाख भक्त

Fri, 31 Jul 2026 11:55 AM IST
Heera कमलेश जोशी
कमलेश जोशी Published by: Heera Updated Fri, 31 Jul 2026 11:55 AM IST
सार

कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 11 महीनों में कुल 47,53,000 भक्त दर्शन के लिए पहुँचे, जिनमें सबसे अधिक 8,66,000 श्रद्धालु जून के महीने में आए। 

विज्ञापन
The highest number of devotees reached Kainchi Dham in June eight and a half lakh
कैंची धाम।

विस्तार

बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। यही कारण है की 11 महीने में कैंची धाम में 4753000 श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। सबसे अधिक 866000 श्रद्धालु जून के महीने में पहुंचे हैं। पर्यटन और नियोजन विभाग की ओर से कैंची धाम में 11 महीने से धारण क्षमता के लिए सर्वे किया जा रहा है।

विज्ञापन

सर्वे के तहत मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी और एएनपीआर कैमरे में 11 महीने में कैंची धाम में 4753000 श्रद्धालुओं के कैंची धाम पहुंचने का आंकड़ा मिला है। मंदिर में बीते कुछ वर्षों से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली, नोएडा, महाराष्ट्र, लखनऊ, कानपुर, राजस्थान, हरियाणा, मुंबई, गुजरात, मेरठ, रामपुर, मुरादाबाद, देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी समेत अन्य बड़े शहरों से श्रद्धालु बाबा के प्रति आस्था रखते हुए कैंची धाम आ रहे हैं। साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। वहीं बड़े अभिनेता, क्रिकेटर, राजनेता और उद्योगपति भी कैंची धाम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लेते रहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया में भी बाबा के चमत्कार सुनकर लोग बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंच रहे हैं। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से शासन को हर महीने कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का डाटा भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा

महीना               श्रद्धालुओं

अगस्त 2025        219627

सितंबर 2025      174135

अक्तूबर 2025      353707

नवंबर 2025         362721

दिसंबर 2025       428842

जनवरी 2026       441349

फरवरी 2026       257856

मार्च 2026           458215

अप्रैल 2026         506868

मई 2026             684309

जून 2026             866000

 

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिर में अभी तक 4753000 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक 866000 श्रद्धालु जून के महीने में पहुंचे हैं। विभाग की ओर से डाटा शासन को भेजा जाता है। -डॉ मुकेश सिंह नेगी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed