{"_id":"6a32f910978d39f4d202b81a","slug":"the-reins-of-cleanliness-in-nainital-are-in-the-hands-of-women-power-nainital-news-c-238-1-shld1023-127217-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नारी शक्ति के हाथों में नैनीताल की स्वच्छता की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नारी शक्ति के हाथों में नैनीताल की स्वच्छता की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल को देश का सबसे स्वच्छ हिल स्टेशन बनाने के लिए शुरू किए गए 100 दिवसीय विशेष स्वच्छता महा अभियान में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों ने मोर्चा संभाल लिया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम नियम 2026) और न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तीन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर-घर दस्तक दे रही हैं।
पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्रोत पर ही कचरा पृथक्करण यानी सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग करना है। इस उद्देश्य को सफल बनाने के लिए महिलाएं हर परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें कचरा प्रबंधन के सही तरीकों के प्रति जागरूक कर रही हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बदलाव की शुरुआत हमेशा हमारे अपने घर से ही संभव है और इसमें महिलाएं सबसे बड़ा माध्यम बन रही हैं। नगर पालिका परिषद ने लोगों से अपील की है कि वे महिलाओं का सहयोग करें ताकि सामूहिक प्रयासों से नैनीताल को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।