{"_id":"69d956726d248b0ab40d8f24","slug":"the-vacant-posts-of-lecturers-have-messed-up-the-mathematics-of-studies-nainital-news-c-418-1-shld1006-5518-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रवक्ताओं ने रिक्त पदों ने गड़बड़ाया पढ़ाई का गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रवक्ताओं ने रिक्त पदों ने गड़बड़ाया पढ़ाई का गणित
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। एक तरफ शिक्षा विभाग प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर नए विद्यार्थियों का स्वागत कर रहा है तो दूसरी ओर जिले में 230 से अधिक प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। लंबे समय से इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्ति नहीं होने के चलते विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले के इंटर कॉलेजों में सामान्य शाखा पुरुष वर्ग में प्रवक्ता के 913 पद स्वीकृत हैं जिनमें 210 पद रिक्त हैं। इनमें हिंदी में 43, अंग्रेजी 23, संस्कृत 13, भौतिक विज्ञान 09, रसायनशास्त्र में 09, गणित 11, बायोलॉजी 12, राजनीति शास्त्र 26, अर्थशास्त्र 27, इतिहास 10, भूगोल 21 और समाजशास्त्र में 04 पद रिक्त हैं।
वहीं महिला सामान्य वर्ग प्रवक्ता में 20 से अधिक पद रिक्त हैं। जिले में 100 से अधिक अतिथि शिक्षकों की ओर से भी इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्ति के लिए निदेशालय पत्र भेजा गया है।
प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर निदेशालय स्तर से प्रक्रिया चल रही है। जुलाई तक प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्ति होने की उम्मीद है साथ ही अतिथि शिक्षकों के माध्यम से भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। -गोविंद जायसवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल।
Trending Videos