सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today is the last day to submit the form for PM Awas in Banbhulpura Railway Land Case

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: पीएम आवास का फॉर्म जमा करने का आज अंतिम दिन, 8041 फॉर्म में से 5778 हो गए हैं जमा

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 31 Mar 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

बनभूलपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगाए गए शिविरों में अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अब तक 8041 फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं जिनमें से 5778 आवेदन जमा हो चुके हैं।

Today is the last day to submit the form for PM Awas in Banbhulpura Railway Land Case
बनभूलपुरा इंटर कॉलेज में आवास योजना के फार्म जमा करने को लगे कैंप में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आयोजित शिविरों में सोमवार को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म लेने और उन्हें भरकर जमा करने वालों की भीड़ जुटी रही। मंगलवार को फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। अब तक कुल 8041 लोगों को फॉर्म बांटे जा चुके हैं जबकि सोमवार देर शाम तक 5778 फॉर्म जमा हो चुके थे।

Trending Videos

रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद बनभूलपुरा के आठ वार्डों में छह स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर आज 31 मार्च तक लगने हैं। इन शिविरों में पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म वितरित और जमा किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि बूथ नंबर पांच में दो दिनों में सबसे अधिक भीड़ जुटी रही। देर शाम तक साढ़े पांच हजार से अधिक फॉर्म जमा करा दिए गए थे। मंगलवार तक सभी फॉर्म जमा करा लिए जाएंगे।

फॉर्म जमा होने के बाद उनकी स्क्रूटनी होगी। यदि फॉर्म में कमियां होंगी तो उन्हें दूर कराया जाएगा। पैरा लीगल वालेंटियर और नगर निगम कर्मचारी लोगों को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं। यदि किसी को फॉर्म भरने में दिक्कत हैं तो वह शिविर में आकर अपना फॉर्म भरवा सकते हैं। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम प्रमोद कुमार आदि भी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed