सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists cancelled hotel bookings due to the strict traffic plan.

Nainital News: सख्त ट्रैफिक प्लान से पर्यटकों ने निरस्त कराई होटल बुकिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 16 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tourists cancelled hotel bookings due to the strict traffic plan.
विज्ञापन
नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस पर पुलिस के सख्त ट्रैफिक प्लान के कारण पर्यटकों ने नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में अपनी एडवांस होटल बुकिंग निरस्त करवा दीं है। होटल कारोबारियों ने पुलिस के इस रवैये को व्यापार के लिए जी का जंजाल बताया है।

नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि हम सालभर समर सीजन की आस में रहते हैं ताकि स्टाफ की सैलरी, होटल के खर्चे और अपने परिवार की आजीविका चला सकें लेकिन 13 से 16 तक चार दिन के ट्रैफिक प्लान ने कारोबार की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने बताया कि कालाढूंगी और काठगोदाम जैसे बॉर्डर एंट्री पॉइंट्स पर ही सैलानियों की गाड़ियों को जबरन रोका जा रहा है जिससे पर्यटक पहाड़ आने के बजाय रास्ते से ही लौटने को मजबूर हो गए। कई सैलानियों ने घबराकर अपनी एडवांस बुकिंग भी निरस्त कर दीं हैं। उन्होंने कहा कि डायवर्जन की वजह से कारोबारियों को इस सप्ताह 50 फीसदी तक नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंची धाम स्थापना दिवस जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में लाखों की भीड़ को संभालना और सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाना उनकी पहली प्राथमिकता थी। भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए ही सुरक्षा, यातायात और दर्शन के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed