सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Truck was running without a fitness certificate; questions raised regarding departmental oversight.

Nainital News: बिना फिटनेस दौड़ रहा था ट्रक, विभागीय निगरानी पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Truck was running without a fitness certificate; questions raised regarding departmental oversight.
विज्ञापन
नैनीताल। 12 जून को मल्लीताल में हुए हादसे में दुर्घटना करने वाले वाहन की फिटनेस वर्ष 2021 में समाप्त होने का पता चला है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा मां-बेटी को भुगतना पड़ा है।



परिवहन नियमों के अनुसार किसी भी सरकारी या निजी वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त होने के बाद उसका सड़क पर संचालन प्रतिबंधित होता है। फिटनेस समाप्त होने का अर्थ है कि वाहन की तकनीकी स्थिति का निर्धारित अवधि के बाद परीक्षण नहीं हुआ है। ऐसे में ब्रेक, स्टीयरिंग और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति पर भी सवाल खड़े होते हैं। 12 जून को मल्लीताल में जल संस्थान के जिस ट्रक से हादसा हुआ था उसका फिटनेस 2021 नवंबर में ही समाप्त हो चुका था। हादसे के बाद पुलिस ने भी वाहन को फिटनेस खत्म होने पर सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक की समय पर फिटनेस जांच कराई गई होती तो संभवतः प्रेशर सिलिंडर फटने जैसी स्थिति से बचा जा सकता था। बता दें कि दिल्ली निवासी रितु डांग (42) और भावी (20) ट्रक की चपेट में आ गईं थी। हालत नाजुक होने के कारण दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया था।
विज्ञापन



ऑनलाइन देखने में वाहन की फिटनेस नहीं दिखाई दे रही है। पुराने सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण हो गया है। इस कारण उन्हें वाहन के दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं। वाहन के दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
-रमेश गर्ब्याल, ईई, जल संस्थान, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed