पेयजल संकट: भगवानपुर तल्ला का नलकूप खराब, ग्रामीणों ने बैठक कर व्यवस्था में सुधार की मांग की
भगवानपुर तल्ला में नलकूप फुंकने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है जिससे ग्रामीणों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में एक बार फिर भगवानपुर तल्ला में पेयजल संकट गहरा गया है। नलकूप फुंकने से जलापूर्ति ठप हो गई है। सुधार के बाद 10 से 15 दिन में यह नलकूप फिर दोबारा खराब हुआ है।
ग्रामीणों ने कहा कि भगवानपुर तल्ला क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। यहां का नलकूप घरेलू उपयोग के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी पानी की आपूर्ति करता है। क्षेत्र में कृषि भूमि बहुत कम बची है इसलिए संबंधित विभाग को वास्तविक कृषि भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर उसी के अनुरूप सिंचाई के लिए पानी का आवंटन करना चाहिए। आरोप है कि कई स्थानों पर भूखंडों और गैर-कृषि भूमि में भी खेती के नाम पर पानी का उपयोग किया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण बड़े इलाके की आबादी आए दिन पानी की किल्लत झेलने के लिए मजबूर है। उन्होंने स्थायी समाधान नहीं निकालने पर आंदोलन किया जाएगा। वहां सोबन सिंह भड़, गोविंद बड़ती, राजेंद्र फर्त्याल, चंदन बिष्ट, चारू पांडे, नंदन सिंह अधिकारी आदि थे।