Ramnagar: कोसी बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
रामनगर के कोसी बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर के कोसी बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी अंकित पुत्र प्रेम सिंह और मयंक पुत्र भारत सिंह असवाल कोसी बैराज में नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से बरसात और जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।