सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tractor-trolley going to Garjiya temple overturned, more than 20 devotees injured

Ramnagar: गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल; दो महिलाएं गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 08 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास पलट गई। हादसे में 20 से 22 लोग घायल हुए हैं जबकि दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।प

Tractor-trolley going to Garjiya temple overturned, more than 20 devotees injured
घटना के बाद अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो गए जबकि दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गर्जिया के समीप वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


https://www.amarujala.com/video-shots/short-videos/naintal-tractor-trolley-going-to-garjia-temple-overturned-more-than-20-devotees-injured-2026-06-08

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रॉली से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हादसे में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आने की सूचना है जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed