सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   young man was poisoned in front of the SSP office

Haldwani: एसएसपी कार्यालय के सामने युवक को बनाया जहरखुरानी का शिकार, रोडवेज की बस में भी बेहोश मिला युवक

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 08 Jun 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में एसएसपी कार्यालय के सामने दिनदहाड़े जहरखुरानी का मामला सामने आया जहां एक युवक को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने का प्रयास किया गया।

young man was poisoned in front of the SSP office
रोडवेज बस स्टेशन के निकट जहर खुरानी के शिकार व्यक्ति को अस्पताल ले जाती पुलिस व स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एसएसपी कार्यालय के सामने दिनदहाड़े जहरखुरानी का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने एक युवक को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसका मोबाइल व पर्स लेकर भागने की कोशिश की। हालांकि लोगों की सतर्कता से एक आरोपी पकड़ लिया गया जबकि बेहोश युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य युवक रोडवेज की बस में अचेत मिला है।

हल्द्वानी डिपो के गेट पर एसएसपी कार्यालय के ठीक सामने फुटपाथ पर एक युवक बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके साथ तीन युवक थे। अचानक से तीनों ने उसे माल्टा शराब के साथ कोई चीज खिला दी। इसे खाते ही वह लुढ़क गया। युवकों ने बेहोश युवक के जेब से पैसे निकाले। इसे आसपास के दुकानदारों ने देख लिया। उनके आते ही दो युवक भाग गए जबकि एक पकड़ा गया। लोगों ने बेहोश युवक की जेब से तीन हजार के करीब रुपये निकाले और पुलिस को बुलाकर उन्हें सौपा। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि युवक के पास से न मोबाइल मिला है और न ही पर्स। उसकी पहचान नहीं हुई है। बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए युवक का मेडिकल कराने के बाद उससे पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दूसरा मामला रोडवेज की बस में सामने आया। हल्द्वानी डिपो की चंडीगढ़ से आने वाली बस रविवार की सुबह जसपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची। यहां पहले से ही जालंधर वाली बस खराब होकर खड़ी थी। बस में 20 के करीब सवारियां थी। चालक अमरीक सिंह ने उन सवारियों को चंडीगढ़ डिपो की बस में बैठा लिया। इन्हीं सवारियों के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति भी पीछे की सीट पर बैठा। सुबह चार बजे के करीब रुद्रपुर में कुछ सवारियों ने युवक के बेहोश होने की बात बताई। सुबह छह बजे बस के हल्द्वानी डिपो पहुंचने पर चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ चालक ने बेहोश व्यक्ति को एसटीएच में भर्ती कराया। चालक ने बताया कि युवक बेहोशी की हालत में था। वह कुछ बोलना चाहता था लेकिन आवाज नहीं निकल रहा था। उसके पास बैग व बाल्टी मिली थी। बाकी कोई सामान नहीं था। उसकी पहचान भी नहीं हुई है

विज्ञापन
Trending Videos

माल्टा और टाॅफी के खिलाकर हो रही लूट

हल्द्वानी। रोडवेज बस स्टेशन के पास जहरखुरान गिरोह सक्रिय हैं। आए दिन यात्रियों को शिकार बनाने का मामला सामने आ रहा है। 11 फरवरी 2026 में दिल्ली से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने भीमताल जा रहे एक युवक पंकज पांडे को गिरोह ने अपना शिकार बनाया था। जिस जगह पर बेहोश युवक मिल रहे हैं वहां पर टाॅफी के रैपर व माल्टा शराब का पैकेट भी मिल रहा है।

किसी भी अनजान से मिली कोई वस्तु न खाएं और न ही पीएं। रोडवेज स्टेशन पर सतर्कता बरती जाएगी। अलग से टीम भी तैनात होगी। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed